बरेली: पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जगा रही गतिविधि

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पानी, पेड़ और पॉलीथिन। इन तीन आयामों पर राष्ट्रीय स्वयं संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कल को बेहतर करने के लिए पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए लोगों की चेतना को जगाने का कार्य कर रही है। गतिविधि लोगों की मानसिकता, दृष्टिकोण, संवेदनशीलता जगाकर जन कल्याण के लिए ध्यान आकर्षित कर रही …

बरेली, अमृत विचार। पानी, पेड़ और पॉलीथिन। इन तीन आयामों पर राष्ट्रीय स्वयं संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कल को बेहतर करने के लिए पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए लोगों की चेतना को जगाने का कार्य कर रही है। गतिविधि लोगों की मानसिकता, दृष्टिकोण, संवेदनशीलता जगाकर जन कल्याण के लिए ध्यान आकर्षित कर रही है। मंगलवार को पीलीभीत रोड स्थित एक लॉ कॉलेज में सघन वन और पर्यावरण विषय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने इन्हीं बिंदुओं पर संबोद्धन दिया।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि महानगर बरेली के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य ने पानी, पेड़ और पॉलीथिन आयामों का सार बताते हुए गतिविधि के मुख्य उद्देश्य को बताया। कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण का कार्य अपने घर से करना चाहिए।

उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां शादी होने के बाद बहू जब घर आती है तो पौधा लगाती है। कई रस्मों में भी पौधरोपण किया जाता है। ऐसी सोच रखते हुए हमें भी पर्यावरण को लेकर सजगता दिखाने की जरूरत है। गतिविधि विभाग के संयोजक धर्मेंद्र सचान ने बताया कि लॉ कॉलेज के पास परिसर में मियांबाकी पद्धति से 150 पौधे रोपे हैं। ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। उनका अनावरण भी किया गया।

इस साल ‘परिसर में पौधरोपण’ थीम पर कार्य कर रही गतिविधि
अमृत विचार से बात करते हुए प्रांत संयोजक ब्रज प्रांत रणवीर सिंह ने बताया कि पर्यावरण गतिविधि ने पिछली साल वृक्ष पालक की थीम पर काम करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। ब्रज प्रांत में 20 हजार से अधिक पौधे भी रोपे थे। इस बार कोरोना काल के दृष्टिगत हालात बहुत बदले हैं। ‘परिसर में पौधरोपण’ थीम पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सरकारी हो या अर्द्धसरकारी भवन, सभी परिसर में पौधे लगाने से उसकी देखभाल सही से हो सकेगी। गतिविधि का प्रमुख कार्य लोगों की मानसिकता, दृष्टिकोण और संवेदनशीलता को जगाकर जन कल्याण के लिए पेड़ लगाओ पानी बचाओ और पॉलीथीन हटाओ जैसे मुद्दों पर जन सहभागिता को बढ़ाना प्रमुख उद्देश्य है।

गोष्ठी में ये पदाधिकारी उपस्थित रहे
गोष्ठी में कार्यकम में विभाग प्रचारक आनंद, महानगर प्रचारक विक्रांत, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग के संयोजक धर्मेंद्र सचान, विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष पवन अरोरा, विभाग के कुटुंब प्रबोधन के संयोजक हरीश यदुवंशी, महानगर शारीरिक प्रमुख विशेष, पर्यावरण गतिविधि के महानगर संयोजक सुदीप, महानगर पेड़ आयाम प्रमुख संदीप वाधवा, महानगर से प्रबुद्ध वर्ग से समाजसेवी शुभ्रा गुप्ता, सारिका सिंह, डा. अनुजा सिंह, स्नेहा सिंह और एक प्रयास संस्था के सदस्यों उपस्थित रहे।

बरेली: आठ साल से सरकारी महकमा दबाए हैं मनरेगा मजदूरों का पैसा

संबंधित समाचार