लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू व अन्य के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ शुक्रवार को हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठने को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित तीन नामजद लोगों के खिलाफ शनिवार को हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में प्रियंका का नाम नहीं है। लखनऊ के …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ शुक्रवार को हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठने को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित तीन नामजद लोगों के खिलाफ शनिवार को हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में प्रियंका का नाम नहीं है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे।

प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ धरने पर बैठे उप्र कांग्रेस अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बिना अनुमति और बिना सूचना दिये धरने पर बैठने के आरोप में मामला दर्ज किया गया हैं। प्रियंका लखनऊ के दो दिनों के दौरे पर हैं।

संबंधित समाचार