देहरादून: उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, किसको मिली क्या जिम्मेदारी, पढ़िए पूरी खबर..

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन-प्रशासन के कामकाज को और ज्यादा दुरुस्त करने का अभियान शुरू करते हुए बुधवार को नौकरशाही में फेरबदल कर दिया है। उत्तराखंड शासन के बुधवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को यूपीसीएल/यूजेवीएनएल पिटकुल का अध्यक्ष बनाया गया है। उनसेअपर मुख्य सचिव …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन-प्रशासन के कामकाज को और ज्यादा दुरुस्त करने का अभियान शुरू करते हुए बुधवार को नौकरशाही में फेरबदल कर दिया है।

उत्तराखंड शासन के बुधवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को यूपीसीएल/यूजेवीएनएल पिटकुल का अध्यक्ष बनाया गया है। उनसेअपर मुख्य सचिव कार्मिक एवं सतर्कता का प्रभार वापस ले लिया गया है, जबकि शेष प्रभार यथावत रहेंगे। आयुक्त कुमाऊं मंडल अरविंद सिंह ह्यांकी को सचिव कार्मिक एवं सतर्कता के अलावा मुख्य सचिव का स्टाफ अफसर भी नियुक्त किया गया है।

अरविंद सिंह से निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल व सचिव, मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी वापस ले लिया गया है। हालांकि ह्यांकी की जगह अभी आयुक्त कुमाऊं मंडल के पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई है।
इनके अलावा अपर सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अरुणेंद्र सिंह चौहान को अपर सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अरुणेंद्र सिंह के पास बाकी प्रभार यथावत रहेंगे। शासन के आला अफसरों में इस फेरबदल के बाद अब गढ़वाल मंडल के आयुक्त के अलावा विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष के साथ कई डीएम भी बदले जा सकते हैं। वरिष्ठ आईएएस अफसरों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल के बाद पुलिस महकमे का नंबर आएगा।

तीनों पीआरओ का नियुक्ति आदेश निरस्त
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को तीन जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किए गए थे, जिसका आदेश 24 घंटे बाद ही निरस्त कर दिया गया।

सचिव भूपाल सिंह मनराल ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि राजेश सेठी, मुलायम सिंह रावत और सत्यपाल सिंह को जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त करने का आदेश तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है।

संबंधित समाचार