अखिलेश यादव ने कहा- 2022 में जनता सिखायेगी भाजपा को सबक, अधिकारियों को दी ये चेतावनी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे की सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में गुंडागर्दी के बल पर जनमत का अपमान करने वाले भाजपा को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता सबक सिखाने …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे की सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में गुंडागर्दी के बल पर जनमत का अपमान करने वाले भाजपा को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता सबक सिखाने के लिए बेकरार है।

अखिलेश यादव रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन के दम पर चुनाव जीतने के लिये भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की मर्यादा का भी मान नहीं रखा। सपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र फाड़ दिये गये। भाजपा के नेताओं,कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों ने उनकी पिटाई की। यहां तक कि पत्रकारों को भी नहीं बख्शा गया। भाजपा विधायक की मौजूदगी में पुलिस अधिकारी को सरेआम तमाचा मार कर बेइज्जत किया गया।

‘आंकड़े छुपाने वाले’ अधिकारियों पर करेंगे कार्रवाई

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर कोविड-19 प्रबंधन का ऑडिट करा कर ‘आंकड़े छुपाने वाले’ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। अखिलेश ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से कितने लोगों की मौत हुई, इस बारे में सरकार नहीं बताना चाहती क्योंकि वह पीड़ित परिवारों की मदद ही नहीं करना चाहती। सपा अध्यक्ष ने एक सवाल पर कहा, ”प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर ऑडिट होगा और जिन अधिकारियों ने आंकड़े छुपाए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जो अधिकारी अपनी सीमाएं लांघ चुके हैं, उनकी भी सूची बना ली गयी है।”

 

संबंधित समाचार