पीजीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर जारी किया हेल्थ बुलेटिन, बताया- पहले से बेहतर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में काफी हद तक सुधार हुआ है। आज रविवार को पीजीआई की तरफ से हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें बताया गया कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह के सेहत में सुधार हो रहा है। बता दें कि पूर्व सीएम …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में काफी हद तक सुधार हुआ है। आज रविवार को पीजीआई की तरफ से हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें बताया गया कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह के सेहत में सुधार हो रहा है। बता दें कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। पूर्व सीएम की सेहत में लगातार सुधार हो रहा रहा है।
उनका सेहत में पहले के मुकाबले अब काफी हद तक सुधार हुआ है। पूर्स सीएम की की सेहत पर पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन निरंतर नजर बनाए हुए हैं। राजधानी लखनऊ स्थित पीजीआई के निदेशक रवि धीमान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के आईसीयू स्टाफ और रिश्तेदारों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन सामान्य है। कार्डियोलॉजी, न्यूरो, नेफ्रोलॉजी व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की टीम 24 घण्टे निगरानी में लगी हुई है।
कल्याण की सेहत पर पीएम मोदी की नजर
बता दें पूर्व सीएम कल्याण के सेहत पर खुद पीएम मोदी नजर बनाए हुए हैं और लगातार जानकारी ले रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि उन्हें खुशी हुई कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत में कल्याण सिंह ने उन्हें याद किया। मेरे जेहन में भी कल्याण सिंह जी के साथ बातचीत की कई यादें हैं। उनसे बात करने से हमेशा सीखने को मिलता रहा है।
