मिशन 2022 फतेह को लेकर सक्रिय हुए सपाई, कर रहे हैं बूठ स्तर की बैठके

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमेठी। मिशन 2022 फतेह के लिए अमेठी जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों मे समाजवादी कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं और प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ता द्वारा विकास खण्ड से लेकर बूथ तक बैठकों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में तिलोई विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष छेदीलाल …

अमेठी। मिशन 2022 फतेह के लिए अमेठी जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों मे समाजवादी कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं और प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ता द्वारा विकास खण्ड से लेकर बूथ तक बैठकों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में तिलोई विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष छेदीलाल यादव ने बताया कि मिशन 2022 में सपा जिले की सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी। जिसको लेकर बूथ प्रभारियों और अध्यक्ष के साथ लगातार बैठके चल रही हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार को सिंहपुर विकास खण्ड क्षेत्र के मतेपुर अनुज कुमार तिवारी के आवास पर सिंहपुर के सपा अध्यक्ष सियाराम गुप्ता की अगुवाई में बूथ कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक की गई। जिसमें मिशन 2022 की मजबूती पर चर्चा की गई, अध्यक्ष सियाराम गुप्ता के सानिध्य में कई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ली और सपा में शामिल हुए। इस अवसर पर अंशुमान वर्मा ,प्रदीप शुक्ला , शिव प्रकाश तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

भाजपा व कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल
तिलोई विधानसभा के सपा उपाध्यक्ष राम अनुज तिवारी की मौजूदगी मे तिलोई वि.स. क्षेत्र के आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोडकर सपा की सदस्यता हासिल की वहीं काँग्रेस के कई पुराने नेताओं ने काँग्रेस को अलविदा कह दिया और सपा मे शामिल हुए उपाध्यक्ष राम अनुज तिवारी ने बताया कि भाजपा से योगेंद्र कुमार पाण्डेय,भवानीशँकर तिवारी, योगेंद्र पाण्डेय, भवानीशंकर तिवारी भाजपा, राम बहादुर लोधी, तथा आरएसएस के राम गोपाल शयामलाल पासी सपा मे शामिल हुए। वहीं शकील, अरुण कुमार तिवारी कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए है।

संबंधित समाचार