बरेली: मायके से आई महिला को फंदे से लटका मिला पति का शव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर के मढ़ीनाथ में बुधवार की देर रात एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पत्नी व परिवार की अन्य महिलाओं ने पुलिस द्वारा …

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर के मढ़ीनाथ में बुधवार की देर रात एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पत्नी व परिवार की अन्य महिलाओं ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने को लेकर सुभाषनगर थाने का घेराव किया। वहीं दंपती में आपसी झगड़े की चर्चा भी सामने आ रही है। सुभाषनगर पुलिस जांच में जुट गई है।

मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला सरवन सुभाषनगर के मढ़ीनाथ में किराए पर रह रहा था। वह शादी समारोह आदि में हलवाई का काम करता था। उसके साथ पत्नी नेहा और बेटी शिवन्या(5) व बेटा हर्षित(2) भी साथ में ही रहते हैं। उसका शव बुधवार की देर रात कमरे में फंदे पर लटका मिला। सरवन की पत्नी नेहा ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी, जो कि सुभाषनगर के बंसीनगला में ही है।

रात करीब 10 बजे जब वह अपने घर पहुंची तो मकान मालकिन व उसके लड़कों ने उसे घर के बाहर ही यह कहते हुए रोक दिया कि उसका पति घर पर नहीं है। जिसके बाद नेहा ने अपने जेठ व ससुर को फोन करके सूचना दी कि सरवन अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। कुछ देर बाद मकान मालकिन के बेटों ने आकर बताया कि वह घर पर ही हैं। पत्नी जब अंदर कमरे में पहुंची तो फंदे से लटका पति का शव देखकर सुधबुध खो बैठी। किसी तरह उसने अपने ससुरालियों को फोन से घटना की सूचना दी।

घटनास्थल पर सरवन शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने देर रात करीब ती बजे पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों व सरवन की पत्नी ने मकान मालकिन व उसके लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया। सरवन की बहन नैना ने बताया कि मकान मालकिन अक्सर लड़ाई-झगड़ा करती थी।

घर पर रिश्तेदारों या किसी परिजन के आने पर वह एतराज भी करती थी। साथ ही बच्चों के खेलने पर भी काफी नाराजगी दिखाती थी। लाकडाउन के चलते सरवन पर मकान का किराया भी बकाया था जिसकी वजह से मकान मालिक काफी परेशान करती थी। आरोप है कि मकान मालिक के बेटों ने बुधवार की रात सरवन की हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटका दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सुभाष नगर थाने के बाहर खड़ी महिलाओं को समझाती महिला पुलिस कर्मीपोस्टमार्टम के बाद महिलाओं ने घेरा सुभाषनगर थाना
शव के पोस्टमार्टम के बाद सरवन की पत्नी समेत परिवार की अन्य महिलाओं व रिश्तेदारों ने सुभाषनगर थाने का घेराव किया। उनका कहना था कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी। दूसरी तरफ दंपती के बीच झगड़े की भी बात सामने आ रही है। जिसके चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। सुभाषनगर पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। जिसके बाद परिजनों को घर भेजा गया।

प्रभारी निरीक्षक, थाना सुभाषनगर नरेश त्यागी ने बताया कि युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार