कानपुर: सपा नेता डॉ. इमरान ने यूपी सरकार पर बोला हमला, लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर ने सूबे में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, व्याप्त भ्रष्टाचार व दमनकारी नीतियों के विरोध धरना दिया। इस दौरान पार्टी कार्यकार्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान की अध्यक्षता में भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर चौराहे पर आगामी 2022 में भाजपा सरकार के खिलाफ यूपी में भी …

कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर ने सूबे में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, व्याप्त भ्रष्टाचार व दमनकारी नीतियों के विरोध धरना दिया। इस दौरान पार्टी कार्यकार्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान की अध्यक्षता में भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर चौराहे पर आगामी 2022 में भाजपा सरकार के खिलाफ यूपी में भी अब खेला हुई के नारे के साथ विशाल धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया जिस का संचालन नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने किया।

धरने की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश में योगी की भाजपा सरकार जनता की आवाज को दबाकर खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर रही है आज प्रदेश में डीजल पेट्रोल के दाम नई ऊंचाइयां छू रहे हैं रोजमर्रा की जीवन उपयोगी वस्तुएं लगातार आसमान छू रहे हैं। जिसकी वजह से मध्यम वर्गीय परिवार की कमर टूट गई है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, प्रदेश में माफिया, गुंडा व जंगलराज कायम है योगी सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो गई है। डॉ. इमरान ने आगे बताया कि विगत दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में योगी की भाजपा सरकार के इशारे पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को गुंडई और तानाशाह रवैया के अंतर्गत नामांकन नहीं करने दिया।

संबंधित समाचार