बाराबंकी: नामांकन से पहले पार्टी दफ्तर पहुंची भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत, हुआ जोरदार स्वागत
बाराबंकी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत का नामांकन से पूर्व भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत और सम्मान से खुश होकर राजरानी बोली, कि पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे से उन्हें प्रत्याशी बनाया है, उसे एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में आजीवन कायम रखूंगी। सबका साथ, …
बाराबंकी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत का नामांकन से पूर्व भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत और सम्मान से खुश होकर राजरानी बोली, कि पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे से उन्हें प्रत्याशी बनाया है, उसे एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में आजीवन कायम रखूंगी। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य करूंगी। इसके पूर्व पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी रामचन्द्र कनौजिया ने कहा कि राजरानी की ऐतिहासिक जीत विधानसभा चुनाव के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने राजरानी को निर्विवाद छवि की कुशल नेता बताया। सांसद उपेंद्र रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष और जिले की सभी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया। विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, शरद अवस्थी, सतीश शर्मा, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, हरगोविन्द सिंह, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह, अजीत प्रताप सिंह और सुरेंद्र वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया। सन्चालन सन्दीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विवेकानन्द पांडेय, धीरेंद्र कुमार वर्मा, रचना श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, विजय आनन्द बाजपेई, प्रमोद तिवारी, सीए अश्विनी श्रीवास्तव,नीता अवस्थी, अलका मिश्रा और सुशील जायसवाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
