कुशीनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से सावित्री देवी तो सपा से रीता ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कुशीनगर, अमृत विचार। कुशनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान भाजपा से सावित्री देवी तो सपा रीता देवी ने कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।बता दें काफी दिनों से इस संदर्भ में प्रशासन की मुस्तैदी नज़र आ रही थी। नामांकन प्रक्रिया के चलते …

कुशीनगर, अमृत विचार। कुशनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान भाजपा से सावित्री देवी तो सपा रीता देवी ने कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।बता दें काफी दिनों से इस संदर्भ में प्रशासन की मुस्तैदी नज़र आ रही थी। नामांकन प्रक्रिया के चलते कलेक्ट्रेट परिसर और उसके आस पास के एरिया को जगह जगह बैरिकेडिंग की गई थी। प्रशासन की मुकम्मल तैयारियों के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले हर व्यक्ति की सघनता से जांच की जा रही थी। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन किया गया।

नामांकन जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होना था। दोपहर 1 बजे तक 2 प्रत्याशियों का नामांकन पूर्ण हुआ। नामांकन पत्रों की जांच न्यायालय कक्ष में ही दोपहर 3 बजे से शुरू हुई। इस संदर्भ में नामांकन वापसी 29 जून सुबह 11 बजे से अपराहन 3 बजे तक न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट में होगा तथा मतदान 3 जुलाई सुबह 11 बजे से अपराहन 3 बजे के बीच में होगा। इसी दिन मतगणना के भी नतीजे आएंगे और उनका परिणाम घोषित किया जाएगा। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दो राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित किये हैं।

संबंधित समाचार