पीलीभीत: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत
पूरनपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। तालाब में नहाने गए दो बच्चे अचानक पानी में डूबने लगे। शोर शराबा सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय लेकर गए, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी लगते …
पूरनपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। तालाब में नहाने गए दो बच्चे अचानक पानी में डूबने लगे। शोर शराबा सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय लेकर गए, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो बच्चों की मौत हो जाने से गांव में मातम छाया हुआ है। अचानक हुई घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
घुंघचाई चैकी क्षेत्र के गांव उदरहा निवासी चित्रदेव का 12 वर्षीय पुत्र राजन अपने मौसेरे भाई बंडा थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी अवनीश के साथ गुरुवार को साइकिल से गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गया था। उसके साथ गांव के नीरज और कुसुम भी थी। दोनों बच्चे छोटे थे। नहाते नहाते दोनों मासूम गहरे पानी में चले गए और दोनों मासूम डूबने लगे। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस में खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान परिजनों को सूचना मिल गई और वह भी मौके पर पहुंच गए।
देखते-देखते आस-पड़ोस के अलावा गांव से लोगों का मौके पर हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मासूमों को बाहर निकाला। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ दो मासूमों की मौत से गांव में मातम छा गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। अचानक हुई घटना से परिजनों का रो रो कर बुराहाल है।
