हरदोई: औरतों को नहीं भाए शादी के जेवर, नहीं बनी बात और बिन दुल्हन लौटी बारात

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

माधौगंज/हरदोई, अमृत विचार। शादी में वर पक्ष को दुल्हन के लिए हल्के वजन के जेवर ले जाना भारी पड़ गया। थाल सजाई में जैसे ही कपड़े और जेवर रखे गए अचानक दुल्हन पक्ष की औरतों का पारा चढ़ गया। दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। काफी हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों …

माधौगंज/हरदोई, अमृत विचार। शादी में वर पक्ष को दुल्हन के लिए हल्के वजन के जेवर ले जाना भारी पड़ गया। थाल सजाई में जैसे ही कपड़े और जेवर रखे गए अचानक दुल्हन पक्ष की औरतों का पारा चढ़ गया। दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। काफी हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। आखिरकार बिन दुल्हन बारात वापस चली गई।

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शुक्लापुर भगत के मजरा करौधियाई से बुधवार को बैंड बाजे के साथ पहुंतेरा के मजरा मझेरिया बारात पहुंची। दुल्हन के पिता हीरालाल के पक्ष के लोगों ने बारात की अगवानी और दूल्हे की द्वारचार की जोरदार रस्म निभाई। इसके बाद दूल्हे के पिता महिपाल बारात के साथ चढ़ाैने की रस्म निभाने पहुंचे। थाल साजाया गया और जेवर-कपड़े रखे जा रहे थे। इसी बीच दुल्हन पक्ष की औरते वहां पहुंची और जेवर देखते ही उनका पारा चढ़ गया।

औरतों का कहना था कि जेवर का वजन काफी ज्यादा हल्का है। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। गुरुवार सुबह दुल्हन राममूर्ति के पिता हीरालाल और दुल्हे के पिता महिपाल अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचे। जहां दोनों पक्षों में समझौता करया दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के कपड़े और जेवर वापस कर दिए। वहीं, दूल्हे पक्ष भी दुल्हन पक्ष को शादी के खर्च की रकम को वापस करने को तैयार हो गया।

संबंधित समाचार