धारा 370 पर दिग्विजय के विवादित बयान पर बवाल, भाजपा ने आड़े हाथों लिया
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ‘क्लब हाउस’ संवाद के अनुच्छेद 370 को लेकर विवादित ब्यान दे दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना ‘बहुत दुखद’ है तथा उनकी पार्टी इस पर पुनर्विचार करेगी। उनके ब्यान को भाजपा ने आड़े होथों लिया। भाजपा ने …
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ‘क्लब हाउस’ संवाद के अनुच्छेद 370 को लेकर विवादित ब्यान दे दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना ‘बहुत दुखद’ है तथा उनकी पार्टी इस पर पुनर्विचार करेगी। उनके ब्यान को भाजपा ने आड़े होथों लिया।
भाजपा ने कांग्रेस पर भारत के खिलाफ बोलने तथा पाकिस्तान की ‘हां में हां’ मिलाने का आरोप लगाया। भाजपा का कहना है कि सिंह ने पाकिस्तानी मूल के पत्रकार के साथ संवाद के दौरान यह टिप्पणी की। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बयान देना चाहिए।
उधर, दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, ”अनपढ़ लोगों की जमात को ‘शैल’ (करेंगे) और ‘कंसिडर’ (विचार करना) में फ़र्क़ शायद समझ में नहीं आता।” कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मामले पर कहा कि अगस्त, 2019 में कांग्रेस कार्य समिति ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर प्रस्ताव पारित किया था और वही पार्टी का आधिकारिक रुख है तथा वरिष्ठ नेताओं को उसी प्रस्ताव को देखना चाहिए।
अनपढ़ लोगों की जमात को
Shall और Consider में फ़र्क़
शायद समझ में नहीं आता।— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 12, 2021
सोशल मीडिया पर उपलब्ध बातचीत के एक हिस्से के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने क्लबहाउस संवाद में कहा, ”जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करना बहुत दुखद है। कांग्रेस पार्टी इस विषय पर निश्चित तौर पर पुनर्विचार करेगी।”
भाजपा के दिग्गजों ने दिग्विजय को घेरा, कहा-वह सौ जन्म ले लें तब भी भाजपा अनुच्छेद 370 को दोबारा लागू नहीं होने देगी
भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने सिंह की इस टिप्पणी को लेकर संवाददाताओं से कहा, ”क्लब हाउस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं वो हम सभी ने देखा है।” उन्होंने कहा, ”ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना मात्र बता दिया था, इन्होंने ही 26/11 के हमले को आरएसएस की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का भी प्रयास किया था।”
भाजपा प्रवक्ता ने कहा ”मैं निवेदन करता हूं कि कांग्रेस पार्टी अपने नाम को बदले। वो आईएनसी को बदलकर एएनसी (एंटी नेशनल क्लब हाउस) कर दे। ये एक ऐसा क्लब हाउस है, जिसमें सारे लोग मोदी जी से घृणा करते-करते आज हिंदुस्तान से घृणा कर बैठे हैं।”
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया, ”कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान को दिया है। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।”
जम्मू कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी, भारत के विरुद्ध कांग्रेस नेताओं की “साजिश” को कामयाब नहीं होने देगी भले ही इसके लिए उन्हें “सौ जन्म” लेना पड़े। रैना ने विपक्षी दल पर पाकिस्तान, अलगाववादियों और आतंकवादियों के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया और कहा कि राष्ट्र कांग्रेस को “भारत माता की पीठ में छुरा घोंपने की साजिश” करने के लिए माफ नहीं करेगा।
