हल्द्वानी: प्रवासियों को वापसी की ऑनलाइन देनी होगा विवरण, होम क्वारंटाइन अनिवार्य

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उनका होम क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए प्रवासियों को ऑन लाइन जानकारी देनी होगी। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के लिए नैनीताल जनपद में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उनका होम क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए प्रवासियों को ऑन लाइन जानकारी देनी होगी।

मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के लिए नैनीताल जनपद में होम क्वारंटाइन अनिवार्य है। प्रवासी घर लौटने की जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन को देंगे।

इसके लिए ऑन लाइन प्लेटफार्म बनाया गया है। इसके लिए प्रवासियों को  www.tinyurl.com/welcome2ntl पर अपना विवरण देना होगा। इस  ऑन लाइन आवेदन में प्रवासी नाम, पता, मोबाइल नंबर, आदि विवरण देंगे। विवरण मिलते ही जिला प्रशासन की ब्लॉक व मोहल्लों में गठित बीआरटी व सीआरटी टीमें सक्रिय हो जाएंगी।

ये टीमें प्रवासियों का कोविड-19 टेस्ट और स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आते ही होम क्वारंटाइन की अवधि खुद ब खुद समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस ऑन लाइन पोर्टल् का उपयोग करने से जिला प्रशासन प्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कर सकेंगे।