सुशांत का नाम खराब करने वालों को बहन प्रियंका ने सुनाई खरी-खोटी, दे डाली कोर्ट जाने की धमकी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बीते साल 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत के फैंस उन्हें आज भी याद करते रहते हैं। अभिनेता का परिवार भी आज भी इस सदमें से बाहर नहीं आ पाया है। सुशांत की बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा नोट शेयर …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बीते साल 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत के फैंस उन्हें आज भी याद करते रहते हैं। अभिनेता का परिवार भी आज भी इस सदमें से बाहर नहीं आ पाया है। सुशांत की बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा नोट शेयर किया है जिसमें उनकी प्राइवेसी में दखलअंदाजी करने वालों को उन्होंने खरी-खोटी सुनाई है। इतना ही नहीं कोर्ट तक ले जाने की धमकी दे डाली है।
प्रियंका ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, इस दर्द ने हमारे पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। हमारे परिवार के सबसे प्यारे सदस्य के खोने का दर्द है जो अभी भी गहरा है, लेकिन कुछ लोग हमारे दुख का फायदा उठा रहे हैं और अपनी गलत भावनाओं को पूरा कर रहे हैं। ऐसे लोगों को अपराधी कहा जाना चाहिए।
यहां देखिए सुशांत की बहन प्रियंका के ट्वीट

इस तरह की हरकतें न केवल हमारे निजी जीवन में बाधा डालती हैं, बल्कि हमारे प्रिय सुशांत के नाम को भी खराब करती हैं, लेकिन कुछ ऐसे काम करते हैं। आखिरकार, जब हम दूसरों से सहानुभूति नहीं रख सकते, तो हम खुद को कैसे लोगों को बुला सकते हैं।” जो लोग अमानवीय होने से खुश हैं, वे आपको अदालत में देखेंगे।
प्रियंका ने आगे लिखा- ऐसी हरकतें ना सिर्फ हमारी प्राइवेसी में दखल देती हैं बल्कि हमारे प्यारे सुशांत का नाम भी खराब करती हैं लेकिन कुछ लोग इस तरह के काम कर रहे हैं। आखिर हम कैसे खुद को इंसान कह सकते हैं जब दूसरों से सहानुभूति नहीं रख सकते हैं। उन लोगों के लिए जो अमानवीय होने से खुश हैं, आपको कोर्ट में देखेंगे।
कुछ समय पहले प्रियंका ने भाई सुशांत की याद में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा था- चांद को तुम्हारे साथ देखना हमेशा आनंद से भरा हुआ होता था। अब यह दिल के दर्द का स्त्रोत बन गया है। मुझे लगता है ये सुदंर चीजों की खुशी हमेशा बस ये ही होती है। सीबीआई से बहुत उम्मीदे हैं बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
