शनाया कपूर ने बेली डांस से फिर मचाया धमाल, वीडियो देखकर फैंस बोले- OMG!

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं, लेकिन वह अपनी शानदार बेली डांस के लिए जानी जाती हैं। शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर बेली डांस का नया वीडियो शेयर किया …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं, लेकिन वह अपनी शानदार बेली डांस के लिए जानी जाती हैं। शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर बेली डांस का नया वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जबरदस्त बेली डांस करती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर शनाया ने कैप्शन में लिखा, “फ्लोर वर्क सीखना हमेशा से एक चुनौती रही है! मुझे इसके लिए पुश करने के लिए धन्यवाद संजना मुथरेजा।” अपने दूसरे वीडियोज से अलग इस वीड‍ियो में शनाया फ्लोर पर लेटकर अपनी दोस्त के साथ डांस करती दिख रही हैं।

 

वीडियो में शनाया के डांस मूव्स काफी कमाल के हैं। इस वायरल वीडियो को फैंस द्वारा अब तक 3 लाख बार देखा जा चुका है। फैंस शनाया के तारीफों के पूल बांध रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब शनाया ने अपने डांस से फैंस का दिल जाती हो।

संबंधित समाचार