नासा ने शेयर की पर्सीवरेंस रोवर की तस्वीरें, दिखा मंगल पर लैंडिंग का अद्भुत नजारा
केप केनावेरल (फ्लोरिडा)। दुनिया ने शुक्रवार को मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की पहली तस्वीर देखी। नासा ने लाल ग्रह के धूल भरे सतह पर उतरते रोवर की ‘विस्मित’ करने वाली तस्वीर जारी की। यह तस्वीर ‘पर्सविरन्स’ रोवर के मंगल ग्रह पर प्राचीन नदी के डेल्टा पर उतरने के 24 घंटे से भी कम समय …
केप केनावेरल (फ्लोरिडा)। दुनिया ने शुक्रवार को मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की पहली तस्वीर देखी। नासा ने लाल ग्रह के धूल भरे सतह पर उतरते रोवर की ‘विस्मित’ करने वाली तस्वीर जारी की। यह तस्वीर ‘पर्सविरन्स’ रोवर के मंगल ग्रह पर प्राचीन नदी के डेल्टा पर उतरने के 24 घंटे से भी कम समय में जारी की गई है।
HAPPENING NOW: @NASAPersevere streaked through the Martian atmosphere & made a historic landing on the Red Planet. So what’s next? Experts weigh in on #NASAScience Live. Send your questions with #CountdownToMars!
? Watch: https://t.co/9quCFPEV9P https://t.co/9quCFPEV9P
— NASA (@NASA) February 19, 2021
यह रोवर प्राचीन जीवन के निशान को तलाश करेगा एवं एक दशक में धरती पर लाल ग्रह के चट्टान के प्रमाणिक नमूनों को लाने का भी प्रयास करेगा। नासा ने इस अंतरिक्ष यान में तस्वीर लेने के लिए 25 कैमरे लगाए गए हैं जबकि आवाज रिकॉर्ड करने के लिए दो माइक्रोफोन भी इसमें लगे हैं जिनमें से कई ने बृहस्पतिवार को सतह पर उतरने के दौरान काम करना शुरू दिया है।
? Yesterday, @NASAPersevere safely touched down on the Red Planet. So, what’s next? To celebrate, we’re hosting a @Reddit AMA on Feb. 22 from 4-5pm ET giving you direct access to:
? Landing day engineers
? @NASAMars image & sound expertsSave the date to ask your questions! pic.twitter.com/Q7q1c2G6rD
— NASA (@NASA) February 19, 2021
रोवर ने दो मीटर की दूरी से जमीन की असामान्य तौर पर बहुत साफ तस्वीर भेजी है जिसमें वह केबल के जरिये स्काई क्रेन से जुड़ा हुआ है और रॉकेट इंजन की वजह से लाल धूल उड़ रही है। कैलिफोर्निया के पेसाडेना स्थित नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने वादा किया है आने वाले कुछ दिनों में और तस्वीरें जारी की जाएंगी और संभवत: रोवर के उतरने के दौरान रिकॉर्ड आवाज भी सुनने को मिलेगी।
I love rocks. Look at these right next to my wheel. Are they volcanic or sedimentary? What story do they tell? Can’t wait to find out.#CountdownToMarshttps://t.co/7w3rbvbyoL pic.twitter.com/H3q1M0YJAd
— NASA's Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 19, 2021
फ्लाइट सिस्टम इंजीनियर एरन स्तेहुरा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” यह कुछ ऐसा है जिसे हमने पहले कभी नहीं देखा। यह चौंका देने वाली थी, टीम विस्मित थी। वहां जीत का भाव था कि हम इन तस्वीरों को कैद करने में सक्षम हुए और दुनिया के साथ साझा किया।” चीफ इंजीनियर एडम स्टेल्टज्नर ने कहा कि तस्वीर ‘खास’ है । जमीनी परिचालन की रणनीतिक मिशन प्रबंधक पॉवलिन ह्वांग ने कहा कि अबतक कई तस्वीरें मिली हैं। उन्होंने कहा, ”टीम शुरुआती तस्वीरों को देख खुशी से झूम उठी।” उ
प परियोजना वैज्ञानिक कैटी स्टाक मॉर्गन ने कहा कि तस्वीर इतने स्पष्ट हैं कि शुरुआत में उन्हें लगा कि वे एनिमेशन हैं। गौरतलब है कि पिछले सात महीने में मंगल के लिए यह तीसरी यात्रा है। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात और चीन के एक-एक यान भी मंगल के पास की कक्षा में प्रवेश कर गए थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर कभी मंगल ग्रह पर जीवन रहा भी था तो वह तीन से चार अरब साल पहले रहा होगा।
‘पर्सविरन्स’ नासा का अब तक का सबसे बड़ा रोवर है और 1970 के दशक के बाद से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का यह नौवां मंगल अभियान है। चीन ने अपने मंगल अभियान के तहत ‘तियानवेन-1’ पिछले साल 23 जुलाई को लाल ग्रह रवाना किया था। यह 10 फरवरी को मंगल की कक्षा में पहुंचा। इसके लैंडर के यूटोपिया प्लैंटिया क्षेत्र में मई 2021 में उतरने की संभावना है। यूएई का मंगल मिशन ‘होप’ भी इस महीने मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया है।
