मुंबई हवाई अड्डे पर दक्षिण अफ्रीकी महिला तीन किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका की एक महिला को बृहस्पतिवार सुबह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर उसके पास से तीन किग्रा हेरोइन बरामद की गई। स्वापक औषधि नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला के पास से 10,000 रैंड (दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा) भी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि …

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका की एक महिला को बृहस्पतिवार सुबह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर उसके पास से तीन किग्रा हेरोइन बरामद की गई। स्वापक औषधि नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला के पास से 10,000 रैंड (दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा) भी बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि यह महिला कतर एयरवेज की उड़ान से जोहानिसबर्ग से दोहा होते हुए मुंबई आई थी। अधिकारी ने बताया कि महिला के बृहस्पतिवार सुबह यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर एनसीबी के क्षेत्र निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व वाली एक टीम ने उसके सामान की तलाशी ली, जिसमें 2.960 किग्रा हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि महिला पर एनडीपीएस कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार