हल्द्वानी: भाजपा नैनीताल में छह विस सीटों पर चुनाव जीतेगी : कौशिक
हल्द्वानी,अमृत विचार। विस चुनाव-2022 के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, अब की बार नैनीताल में छह विस सीटों पर भाजपा जीत रही है। प्रदेश में भी 2017 के मुकाबले अधिक सीटें लेकर भाजपा सरकार बनाएगी। यह दावा शहरी विकास मंत्री व नैनीताल जनपद के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने किया। गुरुवार को काठगोदाम …
हल्द्वानी,अमृत विचार। विस चुनाव-2022 के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, अब की बार नैनीताल में छह विस सीटों पर भाजपा जीत रही है। प्रदेश में भी 2017 के मुकाबले अधिक सीटें लेकर भाजपा सरकार बनाएगी। यह दावा शहरी विकास मंत्री व नैनीताल जनपद के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने किया।
गुरुवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में हुई प्रेस वार्ता में कौशिक ने कहा कि रिंग रोड और आईएसबीटी पर जल्द काम शुरू होगा। वहीं नैनीताल में दो हजार से ज्यादा वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निकायों को पिछली सरकार के मुकाबले तीन गुना ज्यादा बजट दिया गया है। हल्द्वानी को 14 करोड़, हरिद्वार को 11 करोड़ का बजट दिया है। नगर निकायों को आय बढ़ाने के नए स्रोत विकसित करने को कहा गया है।
केंद्र, राज्य व जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा की गई है। जिले में विकास कार्यों में नैनीताल छठे नंबर पर है इसको दूसरे-तीसरे नंबर पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्यों में आ रही परेशानी को शासन स्तर पर मंत्री और जिले स्तर पर डीएम निबटाएंगे। मुख्यमंत्री के जिला विकास प्राधिकरण के समाप्त करने की घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी समाप्ति के लिए रुप रेखा बनाई जा रही है। वहीं सुनियोजित विकास के लिए राज्य स्तरीय मास्टर प्लान तैयार किया गया है उसी अनुसार काम किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला, भुवन जोशी आदि मौजूद थे।
