विदेशी हस्तियों के बयान पर भड़के अमित शाह, बोले- कोई प्रोपेगेंडा देश की एकता को कम नहीं कर सकता
नई दिल्ली। पॉप गायिका रिहाना के ट्वीट के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा कि कोई प्रोपेगेंडा देश की एकता को कम नहीं कर सकता। बता दें कि पॉप गायिका रिहाना के बाद ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अनेक लोगों ने …
नई दिल्ली। पॉप गायिका रिहाना के ट्वीट के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा कि कोई प्रोपेगेंडा देश की एकता को कम नहीं कर सकता। बता दें कि पॉप गायिका रिहाना के बाद ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अनेक लोगों ने किसानों के प्रदर्शनों का समर्थन किया है।
अमित शाह ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के बयान को कोट करते हुए कहा कि कोई प्रोपेगेंडा देश की एकता को कम नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोई प्रोपेगेंडा देश को ऊंचाईयों पर जाने से नहीं रोक सकता है। भारत की प्रगति के लिए सभी एकजुट हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शन के बारे में जल्दबाजी में टिप्पणी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए।
दरअसल, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना ने ट्विटर पर एक खबर को शेयर करते हुए लिखा था कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। वहीं, जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किया कि हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं। अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने कहा कि यह महज संयोग नहीं है कि अभी एक माह भी नहीं हुआ कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर हमला हुआ और जब हम बात कर रहे हैं उस वक्त सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।
