विराट-अनुष्का ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, बताया क्या रखा है नाम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर 11 जनवरी को बेटी ने जन्म लिया। अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को बच्ची का नाम बताया है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर …

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर 11 जनवरी को बेटी ने जन्म लिया। अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को बच्ची का नाम बताया है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम वामिका रखा है।

पहली फोटो आई सामने
अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। आंसूं, हंसी, खुशियां, चिंता…कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस हो जाती हैं। नींद उड़ी हुई है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है। आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए शुक्रिया।”

बता दें कि 11 जनवरी 2021 को विराट-अनुष्का माता-पिता बने थे। इस बात की जानकारी क्रिकेटर विराट कोहली ने खुद इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट कर दी थी। विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा था, ‘हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और दुआओं  के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिलकुल ठीक है और हमारा यह हमारी खुशकिस्मती है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर एक्सपीरियंस करने के लिए मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस वक्त हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।

मालूम हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई साल डेटिंग के साथ 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.। अगस्त 2020 में विराट और अनुष्का ने ऐलान किया था कि वह जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। 11 जनवरी 2021 को नन्हीं वामिका को अनुष्का ने जन्म दिया था।

 

संबंधित समाचार