बरेली: जेल में बंद गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिला और सेंट्रल जेल में बंद महिलाओं और उनके बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान भी रखा जाएगा। उनका जेल में ही रूटीन चेकअप होगा। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश जारी हो चुके हैं। इस वक्त जिला जेल बरेली में 2700 से अधिक कैदी …

अमृत विचार, बरेली। जिला और सेंट्रल जेल में बंद महिलाओं और उनके बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान भी रखा जाएगा। उनका जेल में ही रूटीन चेकअप होगा। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश जारी हो चुके हैं। इस वक्त जिला जेल बरेली में 2700 से अधिक कैदी व बंदी हैं।

जिला जेल में इस वक्त 2700 से अधिक कैदी और बंदी हैं। इनमें सौ महिलाएं हैं साथ ही उनके साथ आठ बच्चे हैं। महिला बंदियों में करीब 10 महिलाएं गर्भवती हैं। इनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर से निर्देश जारी किए हैं। महिलाओं और जेल में महिलाओं के साथ रहने वाले बच्चे कुपोषण का शिकार न हों, इसलिए उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो।

इस संबंध में शासन स्तर से प्रत्येक जेल के जेलर और सुपरिंटेंडेंट के लिए पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि जेल में बंद गर्भवती महिलाओं और महिलाओं के साथ रहने वाले बच्चों की सेहत पर असर नहीं पड़ना चाहिए। उन्हें जेल में कुपोषण से बचाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

यह होगी व्यवस्था
जेल में बंद गर्भवती महिला को प्रतिदिन दूध, सेब और केला के साथ नाश्ते में पराठा दिया जाएगा। साथ ही खाने में अरहर, मूंग और मसूर की दाल दी जाएगी। साथ ही गुड़ की भी व्यवस्था की जाएगी।

स्वास्थ्य जांच भी होगी
जेल में बंद महिलाओं का रूटीन चेकअप होगा। साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य भी परखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें महिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जेल अधिकारियों का कहना है कि महिला डॉक्टर जेल में आकर रूटीन जांच करती हैं।

शासन स्तर से मिले निर्देशों का पालन किया जा रहा है। जेल में बंद गर्भवती महिला बंदियों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें पौष्टिक आहार दिया जाएगा। उनका रूटीन चेकअप कराया जा रहा है। -वीर विक्रम सिंह, जेल अधीक्षक जिला जेल

संबंधित समाचार