लखनऊ: कल से स्कैनिया बसों में फिर सफर कर सकेंगे यात्री

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों का सफर एक बार फिर सुहाना होने जा रहा है। परिवहन निगम की अनुबंधित लग्जरी स्कैनिया बसों को बहाल कर दिया गया है। बहाल हुई 17 बसें आलमबाग बस अड्डे से चार रूटों पर चलेंगी। आलमबाग बस डिपो के एआरएम डीके गर्ग ने बताया कि …

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों का सफर एक बार फिर सुहाना होने जा रहा है। परिवहन निगम की अनुबंधित लग्जरी स्कैनिया बसों को बहाल कर दिया गया है। बहाल हुई 17 बसें आलमबाग बस अड्डे से चार रूटों पर चलेंगी।

आलमबाग बस डिपो के एआरएम डीके गर्ग ने बताया कि यात्रियों की मांग पर बसें बहाल की गई है। शनिवार से इन बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग शुरू हो गई। बसों के की समय सारणी तय कर दी गई। ऐसे में रविवार से ये बसें अपने तय समय सारणी से रोजाना गंतव्य स्थान के लिए रवाना होंगी।

लखनऊ से दिल्ली
लखनऊ से दिल्ली सात स्कैनिया बसें चलेंगी। इसमें छह स्कैनिया बसें आगरा एक्सप्रेस वे से व एक बस कानपुर के रास्ते दिल्ली जाएगी। बसों की समय सारणी सुबह 10 व 11:30 बजे व दोपहर 1:00 व 3 :00बजे, रात 9:00 व 11:30 बजे के अलावा शाम 6:00 बजे कानपुर रूट की बसें रवाना होगी।

लखनऊ से गोरखपुर
गोरखपुर के लिए दो स्कैनिया बसें चलेगी। ये बसें सुबह 8.00 और 11.0 बजे रवाना होगी।

लखनऊ से बरेली
बरेली के लिए एक स्कैनिया बस चलेगी। ये बस शाम को 5:30 बजे रवाना होगी।

लखनऊ से सहारनपुर
सहारनपुर के लिए दो बसें चलेगी। ये बस रोजाना शाम को 5:30 बजे रवाना होगी।

संबंधित समाचार