अयोध्या: किसान का बेटा राजपथ पर दिखाएगा जौहर, जिले के सौरव सिंह 26 जनवरी की परेड में शामिल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की धरती की धमक इस बार राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में गूंजेगी और इसकी धमक पूरे देश में सुनाई पड़ेगी। इस बार राजपथ पर जिले के लाल के बूटों की धमक की गूंज सुनाई देगी। अयोध्या जिले का सैन्य अधिकारी गढ़वाल रेजीमेंट की कमांड करेगा। इस अलौकिक क्षण का …

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की धरती की धमक इस बार राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में गूंजेगी और इसकी धमक पूरे देश में सुनाई पड़ेगी। इस बार राजपथ पर जिले के लाल के बूटों की धमक की गूंज सुनाई देगी। अयोध्या जिले का सैन्य अधिकारी गढ़वाल रेजीमेंट की कमांड करेगा। इस अलौकिक क्षण का इलाके के लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

विकासखंड मया के शेरवा घाट निवासी किसान फूल सिंह की इकलौती संतान कैप्टन राजपूत सौरव सिंह का 10 जून 2018 को सेना की इन्फेंट्री बटालियन में बतौर लेफ्टिनेंट कमीशन हुआ। लगभग 6 महीने से अथक परिश्रम और तमाम प्रतियोगिताओं में विजय हासिल करते हुए 23 जनवरी को रेजीमेंट द्वारा राजपूत को कमांडिंग अफसर चुना गया।

राजपूत 26 जनवरी को लाल किले के राजपथ पर गढ़वाल रेजीमेंट की टुकड़ी का कमांड करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद को सलामी देंगे। इस मौके पर शामिल होने के लिए इनके पिता फूल सिंह और माता रूपम सिंह दिल्ली जा रहे हैं।

इलाके के निवासी डॉ डीपी सिंह, बाबूराम यादव, अशोक सिंह, सतीश सिंह आदि ने कहा कि हम लोग टेलीविजन पर परेड देखने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। कैप्टन राजपूत सौरव सिंह ने दूरभाष पर बताया कि सेना की वर्दी पहनने वाले हर जवान का राजपथ की परेड एक सपना होता है। जो मेरे माता-पिता के आशीर्वाद से पूरा होने जा रहा है।

संबंधित समाचार