दिल्ली: बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड चिकन पर प्रतिबंध

दिल्ली: बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड चिकन पर प्रतिबंध

नई दिल्ली। दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद सोमवार को केजरीवाल सरकार ने और ऐहतियातन कदम उठाते हुए राजधानी में बाहर से आने वाले प्रसंस्कृत और पैकेज्ड चिकन पर रोक लगा दी है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने राजधानी में बर्ड फ्लू की आशंका में पूर्वी दिल्ली स्थित मुर्गा मंडी को 9 …

नई दिल्ली। दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद सोमवार को केजरीवाल सरकार ने और ऐहतियातन कदम उठाते हुए राजधानी में बाहर से आने वाले प्रसंस्कृत और पैकेज्ड चिकन पर रोक लगा दी है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने राजधानी में बर्ड फ्लू की आशंका में पूर्वी दिल्ली स्थित मुर्गा मंडी को 9 जनवरी को ही दस दिन के लिये बंद कर दिया था और जीवित पक्षियों के राजधानी में आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को मीडिया को बताया कि संजय झील से जो नमूने जांच के लिए गए थे उनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा जहां से यह नमूने लिये गये थे उस इलाके को सैनिटाइज कर दिया गया है। कुछ नमूने और जांच के लिये भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। श्री सिसोदिया ने कहा घबराने की कोई जरूरत नहीं है, सरकार की पूरी कोशिश है कि बर्ड फ्लू को और फैलने से रोका जाए।

उन्होंने कहा जो लोग चिकन और अंडा खाते हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर पूरी तरह से पका हुआ चिकन या उबला हुआ अंडा खाया जायेगा तो संक्रमण नहीं होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा,“मैं आम जनता से अनुरोध करता हूं कि वे घबराएं नहीं, सरकार सभी ऐहतियाती कदम उठा रही है। दिल्ली के बाहर से प्रसंस्कृत चिकन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। डरने की जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य इंफ्लूएंजा है जो पक्षियों, जानवरों या इंसानों में फैल सकता है।

हालांकि बर्ड फ्लू इंसानों से इंसानों के बीच नहीं फैलता है। यह केवल संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से इंसानों में फैल सकता है। जो लोग चिकन और अंडा खाते हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर आप पूरी तरह से पका हुआ चिकन या उबला हुआ अंडा खाते हैं तो आपको संक्रमण नहीं होगा।” उन्होंने कहा पूर्वी दिल्ली की संजय झील से जो नमूने लिए गए थे वोपॉजिटिव आए हैं। इनमें सिर्फ बत्तख ही शामिल हैं। बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए और नमूनों की जांच की जा रही है।

सिसोदिया ने कहा कि अगर कोई बर्ड फ्लू से संक्रमित हो जाता है तो उसको कफ, बुखार या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन बर्ड फ्लू है, दिल्ली में कुछ बत्तखों पाया गया है। सरकार की पूरी कोशिश है कि ये और ज्यादा न फैलने पाए, इसके लिए और नमूनों की भी जांच कराई जा रही है।

ताजा समाचार

बिहार में ''वित्तीय अराजकता'' के लिए जिम्मेदार है NDA सरकार, RJD का आरोप- मुख्यमंत्री सरकारी धन से कर रहें अपनी पार्टी का प्रचार
चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है मुंबई इंडियंस, करो या मरो की लड़ाई
HDFC बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 6.6 प्रतिशत बढ़कर 17,616 करोड़ रुपये हुआ
Akshaya Tritiya 2025: इस अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, खास भोग चढ़ाने से मिलेगी विशेष अनुकंपा
बिना नाम लिए सीएम ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले-परिवारवादियों को ‘सबका साथ-सबका विकास’ स्वीकार्य नहीं
सेना ने लद्दाख में शुरू की मोबाइल कनेक्टिविटी, सीमावर्ती गांवों को भी बनाया सशक्त