त्रिलोकपुर: समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं शिकायतें, जमीनों की पैमाइश कर कब्जा दिलाने का आदेश
त्रिलोकपुर। मसौली थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान डीएम को त्रिलोकपुर के मो. फुरकान ने बताया कि बीते 20 सालों से उसकी 3 बीघा पुश्तैनी जमीन पर दबंगो ने कब्जा करके खेती कर रहे हैं। मो. शमीम उर्फ़ फन्ने ने बताया कि मसौली …
त्रिलोकपुर। मसौली थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान डीएम को त्रिलोकपुर के मो. फुरकान ने बताया कि बीते 20 सालों से उसकी 3 बीघा पुश्तैनी जमीन पर दबंगो ने कब्जा करके खेती कर रहे हैं।
मो. शमीम उर्फ़ फन्ने ने बताया कि मसौली बड़ागांव मार्ग नहर पुलिया के निकट बैनामा ली गयी भूमि पर कब्जा नही मिल पा रहा है। मलौली निवासी उमेश चन्द्र ने पत्नी द्वारा 20 हजार रूपये लेकर रिश्तेदार के यहां चले जाने की शिकायत की। मुंजापुर निवासी लालदेई पत्नी बदलू ने पट्टे की मिली भूमि पर कब्जे की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने पुकिस और राजस्व की टीम गठित करके जमीनों की पैमाइश करके कब्जा दिलाने का आदेश दिया।
इसके बाद डीएम ने साधन सहकारी समिति ज्योली शहाबपुर में धान खरीद का जायजा लिया। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नहीं होगी।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह एव पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने थाने का निरीक्षण करते हुए अपराध रजिस्टर, बीट पुस्तिका, शस्त्र लाइसेंस पंजिका, त्योहार रजिस्टर, थाना समाधान दिवस पंजिका, मालखाना पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बीट पुस्तिकाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। तथा जिलाधिकारी ने मृतक शस्त्र धारकों के वरासत के निर्देश देते हुए कहा कि वारिसो द्वारा आवेदन न करने वाले मृतक शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।
अधिकारियो ने थाना परिसर का जायजा लेते हुए पोषण वाटिका का जायजा लिया तथा वर्षो से खड़े वाहनों के नीलामी के निर्देश दिये। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह को नये एव पुराने रजिस्टर से मिलान कराने के निर्देश दिये। तथा प्रत्येक दिन जिन किसानों की खरीद होनी है उनके नाम बोर्ड पर लिखने के निर्देश दिये।
