बढ़ते वजन से हैं परेशान, डेली रुटीन में ये बदलाव कर मोटापा घटाना होगा आसान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। तेजी से बदलती दुनिया में लोगों के रहन-सहन का तरीका भी बदला है। अब रहन-सहन का तरीका बदला तो खान-पान का तरीका भी बदला और इन दोनों तरीकों के गलत तरीके से बदलने पर जो चीज सबसे ज्यादा प्रभावित होती है वह है व्यक्ति का स्वास्थ्य। नये जमाने के साथ लोगों को नई …

नई दिल्ली। तेजी से बदलती दुनिया में लोगों के रहन-सहन का तरीका भी बदला है। अब रहन-सहन का तरीका बदला तो खान-पान का तरीका भी बदला और इन दोनों तरीकों के गलत तरीके से बदलने पर जो चीज सबसे ज्यादा प्रभावित होती है वह है व्यक्ति का स्वास्थ्य। नये जमाने के साथ लोगों को नई बीमारियों से रूबरू होना पड़ा।

मोटापा या फिर बढ़ता हुआ अनियंत्रित वजन भी काफी हद तक व्यक्ति के खान-पान व रहन-सहन की शैली से प्रभावित होता है। आजकल के समय में कई बार देखा गया है कि न सिर्फ वयस्क बल्कि बच्चे भी मोटापे का शिकार हो जाते हैं। लाख कोशिशों के बावजूद कई बार लोग अपने बढ़ते वजन पर काबू नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आज हम आपको इसे नियंत्रित करने के लिए कुछ नुस्खें बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बढ़ते वजन पर लगाम लगा सकते हैं।

जानिए बढ़ते वजन को कैसे करें काबू

पत्तेदार सब्जियां वेट घटाने वाली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमे कर्बोहाइड्रेट्स और कैलोरीज बहुत कम होती हैं लेकिन फाइबर भरपूर होता है। इन सब्जियों को आप बिना ज्यादा कैलोरी कंज्यूम किए ज्यादा मात्रा में खा सकते हैं, जिस वजह से आपको और चीजें खाने की ज़रूरत नहीं महसूस होगी और मोटापा घटाना आसान होगा।

बादाम में पांच ग्राम प्रोटीन होता है जो पूरी रात मांसपेशियों को रिपेयर करता है और फाइबर रात में भूख नहीं लगने देता है। इसके अलावा बादाम को शरीर की चर्बी कम करने के लिए सुपरफूड माना जाताहै। यह शरीर से अतिरिक्त वसा को घटाता है। उच्च फाइबर युक्त अनाज में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है जो पेट को भरा रखता है और शरीर के वसा को घटाता है।

अगर आप भी मोटापा कम करना चाहते हैं तो आपको अपने डेली रुटीन में बदलाव लाना होगा। खासकर अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। ज्यादा शुगर, कैलोरी खाने से परहेज करना चाहिए।

अल्कोहल, कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाई के सेवन से बचना चाहिए। दूसरी तरफ आईसक्रीम आपके शरीर में चर्बी बढ़ाता है और उससे बना हुआ फैट कम होने या खत्म होने में काफी समय लगता है।

फैट बर्न करने के लिए कम प्रोटीन वाले आहार को ही खाना चाहिए। तेल में तली हुई चीजों की बजाय ग्रि‍ल्ड चीजों को खाना बेहतर है। तेल में ज्यादा फ्रायड चीजें फैट को बनाती है जबकि भुनी हुई चीजें आपके शरीर में फैट नहीं बनने देती।

संबंधित समाचार