अमेठी: लोकतंत्र सेनानी का निधन, अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुसाफिरखाना, अमेठी। क्षेत्र के कंजास गांव निवासी 65 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी हुब लाल पासी के आकस्मिक निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक छा गया। विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पूरे बरजोर मजरे कंजास गांव निवासी हुब लाल पासी पुत्र …

मुसाफिरखाना, अमेठी। क्षेत्र के कंजास गांव निवासी 65 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी हुब लाल पासी के आकस्मिक निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक छा गया। विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पूरे बरजोर मजरे कंजास गांव निवासी हुब लाल पासी पुत्र ननकु 1975 में आपातकाल के दौरान जेल गए थे।
करीब 20 वर्ष की उम्र तत्कालीन सरकार द्वारा विपक्ष के आह्वान पर आंदोलन में शामिल होने के चलते गिरफ्तार कर लिए गए थे।

लंबे समय तक जेल में बंद रहे हुब लाल 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद जेल से छूटे। बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे लोकतंत्र सेनानी के आकस्मिक निधन की सूचना पर एसडीएम सुनील त्रिवेदी सीओ मनोज यादव तहसीलदार श्रद्धा सिंह चौकी प्रभारी उमेश मिश्रा, लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण दत्त पाठक, राम मूर्ति तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रधान बृजेश यादव सहित अन्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित।

लोकतंत्र सेनानी राम मूर्ति तिवारी की आपत्ति के बाद दोपहर करीब तीन बजे हुब लाल पासी के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल
लोकतंत्र सेनानी हुब लाल के अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें राष्ट्रीय ध्वज न दिए जाने पर मौके पर मौजूद लोकतंत्र सेनानी राम मूर्ति तिवारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा उनके शव को तिरंगे में न लपेटना गंभीर मामला है। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों के साथ ही शासन स्तर पर की जाएगी।

इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी सुनील त्रिवेदी व तहसीलदार श्रद्धा सिंह से सीयूजी नम्बर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु एसडीएम नेटवर्क के बाहर रहे वहीं तहसीलदार ने फोन डिस्कनेक्ट कर दिया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची दिवंगत लोकतंत्र सेनानी के घर, बंधाया ढांढस
गुरुवार की शाम करीब पांच बजे स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान दिवंगत लोकतंत्र सेनानी हुबलाल के घर पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने लोकतंत्र सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुए सांत्वना दी। इस दौरान स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी, बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव, लवकुश शुक्ला, हनुमान पासी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार