बरेली: जिले के 80 उच्च प्राथमिक स्कूलों में बनेगा मैथमेटिकल गार्डन
अमृत विचार, बरेली। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की शिक्षा को सरल बनाने के लिए विभाग द्वारा कई प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के उच्च प्राथमिक स्कूलों में मैथमेटिकल गार्डन बनाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल जनपद के 80 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ये गार्डन बनाए जाएंगे। वहीं, प्रयोगशाला का निर्माण …
अमृत विचार, बरेली। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की शिक्षा को सरल बनाने के लिए विभाग द्वारा कई प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के उच्च प्राथमिक स्कूलों में मैथमेटिकल गार्डन बनाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल जनपद के 80 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ये गार्डन बनाए जाएंगे।
वहीं, प्रयोगशाला का निर्माण शुरू किया जा चुका है। जल्द ही अन्य स्कूलों में भी यह व्यवस्था बनाई जाएगी।
राज्य संदर्भ समूह (एसआरजी) के सदस्य अनिल चौबे ने बताया कि बच्चों को पढ़ने से ज्यादा चीजों को देखने और महसूस करके उन्हें समझने की क्षमता होती है।
इसलिए बच्चे जो देखते हैं उसे जल्दी से याद कर लेते हैं। अत: उन्होंने जिले के 80 स्कूलों में मैथमेटिकल गार्डन और लैब बनवाने का कार्य शुरू किया है। इस मैथमेटिकल गार्डन के लिए स्कूल की खाली पड़ी जगह में पौधे लगाने के लिए क्यारियां बनाई जाएंगी। ये क्यारियां ज्यमितीय आकार (अंडाकार, वृत्त, शंकु, बेलन, त्रिभुज, आयात, वर्ग, घन आदि) में बनाई जाएंगी।
साथ ही घटते-बढ़ते क्रम में सीढ़ियों को भी बनाया जाएगा। इससे बच्चे खेलते हुए घटते और बढ़ते क्रम के बारे में जान सकेंगे। क्यारियों को देखकर बच्चे आकृति के बारे में जानेंगे। गार्डन में ज्यमितीय आकार की कुछ आकृतियों को अलग से भी रखा जाएगा जिसे बच्चे स्पर्श करके बता सकें कि यह कौन सी आकृति है।
उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों में इसके लिए तेजी से कार्य शुरू भी करा दिया गया है। जल्द ही सभी 80 स्कूलों में यह गार्डन बनकर तैयार हो जाएंगे। वहीं, लैब में भी इसी तरह की आकृतियां होंगी जहां स्कूल के समय में बच्चे उनसे सीखने की कोशिश करेंगे। समस्या आने पर शिक्षक की मदद लेंगे।
