जैसलमेर के पूर्व महारावल बृजराज सिंह का हुआ निधन
जैसलमेर। जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल बृजराज सिंह का आज निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। गत कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे और हरियाणा के गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना आते ही जैसलमेर में शोक की लहर छा …
जैसलमेर। जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल बृजराज सिंह का आज निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। गत कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे और हरियाणा के गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना आते ही जैसलमेर में शोक की लहर छा गई।
साथ ही सोनार दुर्ग का ध्वज झुका दिया गया तथा किले स्थित पैलेस को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया। कुछ दिन पूर्व पेट में तकलीफ होने पर उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मेदांता अस्पताल भेज दिया गया।
उनका जन्म 31 नवंबर 1968 को जैसलमेर में हुआ। उनकी शादी 28 जनवरी 1993 को नेपाल के महाराजा सहदेव शमशेर जंग बहादुर की पुत्री राजेश्वरी देवी के साथ हुई थी। उनके परिवार में राजेश्वरी देवी और दो पुत्र कुंवर चेतन्यराज सिंह भाटी और जनमेज्य राज सिंह भाटी है।
