उन्नाव: विधानसभा अध्यक्ष ने दीप जलाकर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

उन्नाव। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन ने मिशन शक्ति की शुरूआत की है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के तत्वाधान में शहर के निराला प्रेक्षागृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम का …

उन्नाव। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन ने मिशन शक्ति की शुरूआत की है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के तत्वाधान में शहर के निराला प्रेक्षागृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। जिसके बाद रिदम एकेडमी संस्था के बच्चों द्वारा गणेश, गौरी वंदा प्रस्तुत की गई। शास्त्रीय संगीत पर कई बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसके बाद अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली १६० महिलाओं को सम्मानित किया गया।

आधी आबादी के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम को और तेज करने के लिए प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के तत्वाधान में कई सामाजिक संस्थाओं में अपनी भागीदारी निभा रही डा. श्रेया प्रजापति की संस्था रिदम एकेडमी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एकडेमी के बच्चों द्वारा नृत्य, गायन के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

जिसके बाद हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की 12 टॉपरों के साथ स्वयं सहायता समूह, शिक्षा, पुलिस व महिला उद्यमियों समेत 160 महिलाओं को प्रशस्तिपत्र, मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री जनकल्याध योजना प्रचार प्रसार अभियान के अध्यक्ष विधायक शैलेश सिंह शैलू, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, पुरवा विधायक अनिल सिंह, श्रीकांत कटियार, डीएम रवींद्र कुमार, एसपी आनंद कुलकर्णी, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार