UP Weather Update: अप्रैल में आग बरसा रहा सूरज, 41 डिग्री से ऊपर पंहुचा राजधानी का पारा
लखनऊ, अमृत विचार। पूरा प्रदेश अप्रैल के महीने में झुलस रहा है धुप की तपिश से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है वहीं बात करें प्रदेश के जिलों की तो झांसी, बहराइच, गोरखपुर और सुल्तानपुर में पारा 40 डिग्री के पार रहा है छिछलती धुप से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना भी करना पद रहा है। राजधानी का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर में मुख्य बाजार को छोड़कर ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही।
मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी और बढ़ेगी। दो से तीन दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।
वहीं आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली हैं IMD ने 23 और 24 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में लू जैसी स्तिथि का नौमान जताया है। खासतौर पर अगर बात करें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जहा बलिया, जौनपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, रायबरेली और सुल्तानपुर जिलों में लू चल सकती है इन इलाको में रात का भी तापमान बढ़ने की संभावना है जिससे गर्मी और ज्यादा पड़ेगी।
ये भी पढ़े :
