कन्नौज में तानाशाही के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना: कोतवाली प्रभारी की कार रोकी, पुलिस पर घूस मांगने का लगाया आरोप
डॉ. अंबेडकर यात्रा की अनुमति देने से पुलिस ने शासनादेश का हवाला देकर किया इंकार
कन्नौज, तिर्वा, अमृत विचार। ठठिया थाने में शुक्रवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस पर तानाशाही के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कार पर बैठकर जा रहे थाना प्रभारी का घेराव किया। उनके समझाने के बाद भी भीम आर्मी के सदस्य थाने का गेट छोड़ने का राजी नहीं हुए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर घूस मांगने का भी आरोप लगाया। इस के बाद तिर्वा तहसील में प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ठठिया थाने पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया। पदाधिकारियों ने पुलिस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति पुलिस से मांगी थी। पुलिस ने पहले की अनुमति न होने का हवाला देते हुए इंकार कर दिया।
इस पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर प्रदशन शुरू कर दिया। कहा कि पुलिस अंबेडकर जयंती पर यात्रा निकालने की अनुमति दे। इस दौरान ठठिया थाने के प्रभारी निरीक्षक कहीं जाने के लिये कार पर बैठे कर निकले तो कार्यकर्ताओं ने उनकी कार रोक ली। कहा कि पुलिस अनुमति देने के लिये रुपयों की मांग कर रही है। इसके बाद भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो सभी कार्यकर्ता तिर्वा तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया।
एसडीएम से जयंती पर यात्रा निकालने की अनुमति मांगते हुए हंगामा किया। इस पर एसडीएम अशोक कुमार ने लोगों को शांत कराया और पूर्व में कार्यक्रम की अनुमति होने का हवाला देते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। एसडीएम के आश्वासन के बाद सभी कार्यकर्ता शांत होकर चले गए।
ये भी पढ़ें- कन्नाैज में कोल्ड स्टोरेज में शार्ट सर्किट से लगी आग: धुआं उठता देख मचा हड़कंप, कर्मचारियों ने पाया काबू
