बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती : आखिरी मौका! जल्दी करे आवेदन, बिहार पुलिस में नौकरी का अवसर
3.png)
अमृत विचार। जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे है उनके लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अच्छा अवसर है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते है। इसके लिए आपको csbc.bihar.gov.in पर जाकर 18 मार्च तक करना होगा। जोकि इसकी आखिरी डेट है। आपको बता दें कि इस भर्ती में कुल 19838 पदों को भरा जायेगा। वहीं महिलाओ के लिए 6 हजार 717 पद आरक्षित किये गए है। योग्यता की बात करें तो आपके पास इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या उससे अधिक समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए आयु में कैटेगरी के कैंडिडेट्स अलग-अलग है।
पुरुष - पिछड़े वर्ग और अत्यंत पिछड़ा आयु वर्ग18 से 28 वर्ष होनी अनिवार्य है।
महिला- पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा आयु वर्ग 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए।
और ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर इसे देख सकते है।
कैसे करे अप्लाई जाने।
सबसे पहले आप बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर इसमें खुद को रजिस्टर कीजिये। प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद आप इसमें अपनी सारी जानकारी भर सकते है। इस प्रक्रिया के बाद फॉर्म सबमिशन का ऑप्शन आएगा और आपको उसको चुनना है। अब आपका फॉर्म भरने का प्रोसेस पूरा हो चुका है। इस प्रक्रिया में आपको अपना फ़ोन नंबर और ईमेल ID देना होगा जिससे आप इस फॉर्म को भर पाएंगे। वहीं अगर बात इसकी सैलरी की करे तो सिलेक्टेड कैंडिडेट को हर महीना लेवल 3 के हिसाब से 21700 रुपये से 69100 रुपये दिए जायेंगे।
यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2025 : जल्द शुरू होगी अमरनाथ यात्रा! दर्शन के लिए करना होगा ये काम, जाने पूरी प्रक्रिया