VIDEO: मरेठ में युवक की करतूत, शादी समारोह में थूककर बना रहा था रोटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेरठ। यूपी के मेरठ में एक शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति रोटी पर थूकते हुए नजर आ रहा है। 

यह वीडियो थाना ब्रह्मपुरी अंतर्गत प्रेम मंडप का बताया जा रहा है जहां पर एक शादी समारोह के दौरान तंदूर में रोटी बनाते समय एक व्यक्ति उसपर थूक लगाता देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है‌। कुछ स्थानीय निवासियों का दावा है कि यह घटना 21 फरवरी की रात को घटी थी।  

21 फरवरी का है मामला

पुलिस के मुताबिक ये मामला 21 फरवरी के एक शादी समारोह का है। वायरल वीडियो में शख्स को रोटी बनाते हुए उस पर थूकते देखा जा सकता है। वह एक-दो नहीं कई बार ऐसा करता है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मामले को लेकर पुलिस ने क्या बताया? 

मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति रोटी पर थूकते हुए नजर आ रहा है। वीडियो थाना ब्रह्मपुरी के प्रेम मंडप का बताया जा रहा है। जहां पर एक शादी समारोह के दौरान तंदूर में रोटी बनाते हुए एक व्यक्ति उस पर थूक लगाता देखा जा रहा है। मामले का पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया। आरोपी का नाम इमरान और उसकी उम्र 22 साल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: राशन की हेराफेरी करने वाले कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज, विकासनगर पुलिस ने की कार्रवाई

संबंधित समाचार