बदायूं : इलाज की बजाय पति कराता रहा झाड़फूंक, चली गई महिला की जान...जानिए मामला
मायका पक्ष के अनुसार चिकित्सक के पास ले जाने की बजाय पति ने कराया झाड़फूंक
बदायूं, अमृत विचार। गुरुग्राम में रह रही महिला की हालत बिगड़ गई। पति अस्पताल ले जाने की बजाय उसे झाड़फूंक कराने ले गया। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मायका पक्ष ने लापरवाही का आरोप लगाया।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला निवासी मुकेश की बेटी बबिता की शादी 25 अप्रैल 2024 को सहसवान कोतवाली के कस्बा के मोहल्ला अकबराबाद निवासी किशन पुत्र राजकुमार के साथ हुई थी। किशन गुरुग्राम में रहकर नौकरी करते थे। गर्भवती होने पर वह तीन महीने अपनी पत्नी को साथ ले गए थे। जहां 15 फरवरी को बबिता की तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों के अनुसार पति ने झाड़फूंक कराई थी। पत्नी की हालत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला का शव सहसवान लाया गया। सूचना मिलने पर मायका पक्ष पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें - बदायूं: देर रात थाने पहुंच गए एसएसपी, चेक किया पुलिस वालों का खाना...जानिए क्या हुआ
