लखीमपुर खीरी: आग से जलकर राख हुआ गरीब मजदूर का आशियाना

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मझगईं/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव धोबी पुरवा निवासी एक मजदूर के छप्परपोश घर में रविवार की दोपहर उस समय आग लग गई, जब वह अपने परिवार के साथ मजदूरी करने गया था। इससे घर में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया। घर जल जाने से पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
 
निघासन विकासखंड की ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के मजरा धोबी पुरवा निवासी छत्रपाल मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह खर फूस के बने अपने घर में पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। रविवार की सुबह छत्रपाल दिहाड़ी मजदूरी करने गए था। उसकी पत्नी उर्मिला देवी एक सिख के फार्म पर काम करने गई थीं। बच्चे भी घर पर नहीं थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक उसके घर में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई।

आग से कोई जन व  पशु हानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा अनाज, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई, समेत अन्य दैनिक उपयोगी  सभी वस्तुएं जल गईं।  इससे उसका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। उसके  पांच बेटे सुबंता (14), रंजीत कुमार (12), आदेश कुमार (8), सन्नी (6) व नितिन (3) है। आग से घर जलने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। 

ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। मौके पर पहुंचे लेखपाल श्याम किशोर ने आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया। लेखपाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा जिलाध्यक्ष और संघ के विभाग प्रचारक

संबंधित समाचार