अमित शाह ने चैंपियन व रनर अप टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
हल्द्वानी, अमृत विचार: 38 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खेलों के ओवरऑल विजेता टीमों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय खेलों में पदक तालिका में एसएससीबी 68 गोल्ड सहित कुल 121 मेडल के साथ चैंपियन बना, जिसके लिए एसएससीबी के प्रतिनिधि वरुण सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 54 गोल्ड सहित कुल 201 मेडल के साथ पहले रनर अप रहे महाराष्ट्र और 34 गोल्ड के साथ कुल 82 मेडल के साथ दूसरे रनर अप रहे हरियाणा को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय खेलों में 29 राज्य और 4 केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न खेलों की 435 प्रतिस्पर्धाओं में लगभग 16 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। साथ ही जीटीसीसी के चेयर पर्सन सुनैना कुमारी, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह और विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा को गृह मंत्री ने सम्मानित किया।
इधर, प्रदेश की उप खेल निदेशक रशिका सिद्दीकी ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन सफल रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों का बहुत अच्छा सहयोग मिला। जिसकी बदौलत प्रदेश का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत व उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल ने भी आयोजन के सफल समापन पर खुशी जाहिर की और कहा कि प्रदेश की मेजबानी में शानदार तरीके से खेलों का आयोजन हुआ और प्रदेश के विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टीम गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 68 26 27 121
महाराष्ट्र 54 71 76 201
हरियाणा 48 47 58 153
मध्य प्रदेश 34 26 22 82
कर्नाटक 34 18 28 80
तमिलनाडु 27 30 35 92
उत्तराखंड 24 35 44 103
पश्चिम बंगाल 16 13 18 47
पंजाब 15 20 31 66
दिल्ली 15 18 29 62
मणिपुर 14 16 25 55
ओडिशा 14 15 17 46
उत्तर प्रदेश 13 20 23 56
केरल 13 17 24 54
राजस्थान 9 11 23 43
गुजरात 8 10 20 38
झारखंड 7 6 12 25
आंध्र प्रदेश 7 1 6 14
जम्मू कश्मीर 5 6 13 24
अंडमान एंड निकोबार 5 3 2 10
चंडीगढ़ 3 4 9 16
तेलंगाना 3 3 12 18
गोवा 2 4 4 10
मिजोरम 2 0 1 3
बिहार 1 6 5 12
मेघालय 1 2 2 5
पुदुचेरी 0 1 1 2
नागालैंड 0 0 2 2
सिक्किम 0 0 2 2
