आज का राशिफल। 1 फरवरी, 2025

मेष
आज आप अपनी स्किल्स बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य संतान का विवाह तय हो सकता है। विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं।
वृष
आज आपके जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। काम को लेकर नए विचार मन में आएंगे। जल्दबाजी में किए गए कार्यों का यथोचित परिणाम मिलने में परेशानी होगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं, इसीलिए समय का सदुपयोग करें।
मिथुन
आज प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। छात्रों को अपने सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता मिलेगी।
कर्क
आज महत्वपूर्ण काम की शुरुआत न करें। करियर में कई अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। घरेलू समस्याओं को बाहर के लोगों से शेयर न करें। स्वास्थ्य की अनदेखी करना उचित नहीं है। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं।
सिंह
आज कारोबार में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। आपके सभी काम समय पर और निर्बाध होंगे। किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताएंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
कन्या
आज जॉब कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। सुबह शुभ समाचार मिल सकते हैं। साइटिका के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अधूरे पड़े सरकारी कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
आज पुराने संबंधों से आपको लाभ प्राप्त होगा। छात्रों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है। महिलाएं अपने करियर को लेकर काफी सक्रिय रहेंगी। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
वृश्चिक
आज पैतृक संपदा की प्राप्ति हो सकती है। जमीन के कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के कारोबार में वृद्धि होगी। बच्चों के भविष्य की चिंता रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।
धनु
आज जॉब को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं, तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने लक्ष्य को लेकर आप पूरे जुनून से काम करेंगे। किसी समारोह के लिए निमंत्रण प्राप्त होगा।
मकर
आज अनुसंधान और शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। गुप्त शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। कारोबार में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ
आज जॉब में आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपको दांपत्य संबंधों को पर्याप्त समय देना चाहिए। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। दिन की शुरूआत बहुत खुशनुमा रहने वाली है।
मीन
आज रात को किसी बात के कारण झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। धन के लेन-देन में चूक हो सकती है।