ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े ने किया निष्कासित, महामंडलेश्वर के पद से भी हटाया
प्रयागराज। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नड़ अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया है। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। इन दोनों को अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने की है।
अजय दास ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की घोषणा की जाएगी। यह निर्णय अखाड़े के आंतरिक मतभेदों और अनुशासनात्मक कारणों के चलते लिया गया है। बताया जा रहा है कि मामता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से अखाड़े में गुटबाजी और आंतरिक विवाद बढ़ रहे थे, जिसके चलते यह कठोर निर्णय लेना पड़ा।
ममता कुलकर्णी को बड़ा झटका, अखाड़े से निष्कासित
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 31, 2025
आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी किया किन्नर अखाड़े से निष्कासित
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी | #mamtakulkarni | #KinnerAkhara pic.twitter.com/vym9i9fPL9
गौरतलब है कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ही अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया था, लेकिन अब दोनों को अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस फैसले के बाद किन्नर अखाड़े में नई रणनीति बनाई जा रही है और जल्द ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
किन्नर अखाड़ा 2016 में स्थापित किया गया था और तब से यह लगातार धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अखाड़े के इस आंतरिक बदलाव को लेकर संत समाज और किन्नर अखाड़े के अनुयायियों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़ें:-Prayagraj News: थाना प्रभारी ने भंडारे के भोजन में मिलाया राख, वीडियो वायरल होने पर DCP ने किया निलंबित
