बदायूं: देवर से हुआ था जमीन का विवाद...अब फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सहसवान, अमृत विचार। कोतवाली सहसवान क्षेत्र के एक गांव में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा। परिजनों के अनुसार जमीन को लेकर महिला का सोमवार शाम अपने देवर से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रानैट मटकुली निवासी सदाश्री (35) पुत्री सरनाम की शादी लगभग 15 साल पहले सहसवान क्षेत्र के गांव कुकरईया निवासी अशोक पुत्र स्वराज सिंह से हुई थी। सदाश्री का एक बेटा सोनू, दो बेटियां कंचन व काजल हैं। कुछ दिनों से अशोक शराब पीने के आदी हो गए थे। जिसकी वजह से अक्सर ही घर में झगड़ा होने लगा। अशोक का छोटा भाई गुड्डू दिल्ली रहता है। बताया जा रहा है कि सोमवार को गुड्डू और परिवार में जमीन के बैनामा को लेकर कहासुनी हुई थी। सदाश्री ने बैनामा का विरोध किया। आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई लगा दी। मंगलवार सुबह सदाश्री का शव घर के पास एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और मायका पक्ष पहुंचा। सदाश्री के भतीजे ने मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या करके शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - बदायूं: बीएसए ने समाप्त की संविदा, फिर भी ऑपरेटर कर रहा कार्य, जानें मामला

संबंधित समाचार