लखनऊ वेदरः दो दिन में 5.5 डिग्री लुढ़का पारा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

दोपहर बाद बढ़ी गलन, हवा ने और बढ़ा दी ठिठुरन

लखनऊ, अमृत विचार: पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी ने गलन और ठिठुरन बढ़ा दी है। दो दिन में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। उत्तर पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवा के कारण नव वर्ष के पहले दिन भी ठंड का एहसास हो रहा है। तेज हवा और गलन की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जॉब करने वाले लोग ही सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं।

पश्चिमी विक्षोभ 25 दिसंबर को सक्रिय हुआ था। शुक्रवार देर रात बारिश हो गई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण ठंड कम थी। शनिवार को भी धूप खिली, लेकिन रविवार से मौसम का मिजाज बदल गया था और शाम से ठंड बढ़ गई थी। सोमवार को सुबह से ही धुंध छाई रही, पूरा दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मंगलवार को भी सूर्य नहीं दिखा। अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि न्यूनतम सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उत्तर पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। दो जनवरी से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने और धूप खिलने की संभावना है।

Untitled design (50)

विगत दिनों का तापमान
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
26 दिसंबर - 26.2 - 12.5
27 दिसंबर - 26.5 - 12.4
28 दिसंबर - 24.1 - 15.2
29 दिसंबर - 19.8 - 13.4
30 दिसंबर - 15.2 - 13.3
31 दिसंबर - 14.1 - 12.0

यह भी पढ़ेः खनऊ वासियों ने खुले दिल से किया नव वर्ष का स्वागत, एक सुर में बोले- हैप्पी न्यू ईयर, देखें Video

संबंधित समाचार