Kanpur Nagar Nigam Sadan 2024: बढ़े गृहकर और नामांतरण शुल्क का विरोध, पार्षद-महापौर के बीच बहस, अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। सदन में वार्ड 37 के भाजपा पार्षद पवन गुप्ता गृकर और नामांतरण शुल्क के विरोध में टी शर्ट पहनकर पहुंचे। टी शर्ट पर लिखा था कि ‘कानपुर नगर निगम होश में आओ, जनता को नामांतरण नामक अवैध वसूली से मुक्त कराया जाए। दो साल का बढ़ा गृहकर वापस लिया जाए, गृहकर के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए।’ पार्षद ने कहा कि कोई सुनवाई नहीं होती है। महापौर ने उन्हें बैठने और शांत रहने को कहा। लेकिन पवन नहीं माने तो चेतावनी दी कि कार्रवाई होगी। 

इस पर पार्षद सदन से बाहर चले गए। बाद में महापौर ने कहा कि जो मामला कोर्ट में विचाराधीन है, उस पर कुछ नहीं कर सकते हैं। कोर्ट का जो आदेश होगा, अमल करेंगे। निर्दलीय पार्षद अरविंद यादव भी सदन में बोलने से मना किए जाने पर उठकर बाहर चले गए। उधर, सदन शुरू होते ही भाजपा पार्षद दल नेता नवीन पंडित ने पार्षदों का भत्ता 1500 से 5 हजार रुपये करने का प्रस्ताव फिर से उठाया।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया इंटरमीडिएट पंपिग स्टेशन
 
कांग्रेस दल के नेता हाजी सुहैल अहमद ने जल निगम में काम करने वाली रैम्की कंपनी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बेनाझाबर में 12,350 किलोलीटर क्षमता वाले आईपीएस में स्मार्ट सिटी मिशन में सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (स्काडा) सिस्टम लगाया गया। इसके बावजूद जलकल यह इंटरमीडिएट पंपिग स्टेशन शुरू नहीं करा पाया है। इससे पीरोड, लेनिन पार्क, बेकनगंज, चमनगंज, झकरकटी समेत 13 पंपिंग स्टेशन बुरी तरह प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur Nagar Nigam Sadan 2024: नगर निगम ने अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई का लिया फैसला...अब चलेगा अभियान

संबंधित समाचार