कानपुर नगर निगम में हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई जारी: विधायक नसीम सोलंकी ने ली शपथ, पार्षद ने अमिताभ बाजपेई चोर है के नारे लगाए

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। साल खत्म होने से पहले कानपुर नगर निगम में मंगलवार को सदन की बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। इसमें सपा विधायक नसीम सोलंकी ने नगर निगम सदन की शपथ ली। 22 प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही शहर के सभी 110 वार्डों को 20-20 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी जा सकती है। वहीं बंद मंदिरों में पुजारी नियुक्त किए जाने का भी प्रस्ताव सदन में आ सकता है। 

नगर निगम सदन कानपुर 1

महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि पूरे शहर में जोनवार गृहकर सुधार के कैंप लगेंगे। जो 15 दिन तक चलेगा। साथ ही सदन भी दो दिन तक लगातार चलेगा। इसमें हर पार्षद को 3 मिनट बोलने का समय दिया जायेगा। नगर आयुक्त ने कहा गृहकर सुधार के लिए पार्षद प्रचार भी करें।

सपा-भाजपा के पार्षद आमने-सामने आए

सपा-भाजपा के पार्षद आमने-सामने आ गए। सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सपा पार्षद कौशल बाजपेई और भाजपा पार्षद विकास जायसवाल के बीच जुबानी जंगी के बाद हाथापाई हुई। विकास जायसवाल ने गली गली में शोर है अमिताभ बाजपेई चोर है के नारे भी लगाए। हंगामे के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। दोनों तरफ से पार्षदों को समझने की कोशिश की जा रही है।

हंगामे के बाद महिला पार्षद सदन से निकली बाहर 

हंगामा के बाद महिला पार्षद सदन से बाहर निकल गई। इसके बाद सदन कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया। एक बार फिर से महापौर प्रमिला पांडेय सदन में आ गई है।

ये भी पढ़ें- कानपुर के चकेरी में चोरों ने सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी के घर को बनाया निशाना: ताला तोड़कर 20 लाख का माल किया पार, CCTV में घटना कैद

संबंधित समाचार