बारिश ने गिराया शहर का तापमान, बढ़ी ठंड, Unhealthy है शहर का AQI

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: सुबह-सुबह हुई बारिश ने शहर का तापमान गिरा दिया है। देशभर के कई राज्यों में बीते कई दिनों से शीतलहर का दौर जारी है. जिसकी वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। लखनऊ में भी सुबर से धूप के दर्शन भी नहीं हुए है और तेज हवाएं चल रही हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। दिन का तापमान गिरने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई है।

बादलों ने सुबह से आसमान में डेरा डाल दिया। 11 बजे तक अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण रात का तापमान बढ़ेगा और दिन का तापमान गिरेगा। 27 और 28 को बारिश की संभावना है। 29 दिसंबर से पछुवा और उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चलने के कारण ठंड का एहसास होगा।

विगत दिनों का तापमान

दिनांक - अधिकतम न्यूनतम
18 दिसंबर - 26.9 - 9.2
19 दिसंबर - 24.3 - 9.0
20 दिसंबर - 25.3 - 9.0
21 दिसंबर - 25.1 - 9.1
22 दिसंबर - 25.2 - 9.0
23 दिसंबर - 23.7 - 8.2

Capture

लालबाग एक सप्ताह से लाल
बढ़ते वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। जहरीली होती हवा अस्थमा मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। शहर का एक्यूआई 212 रहा और लालबाग रेड जोन में बना हुआ है। अक्टूबर से प्रदूषण बढ़ना शुरू हुआ था। वायु प्रदूषण रोकने के लिए आलाधिकारियों ने निर्देश दिए मगर उस पर पूर्ण रूप से अमल नहीं किया गया। वायु प्रदूषण रोकने के नाम पर सिर्फ जल छिड़काव कराया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में वायु गुणवत्ता सूचकांक 228 रहा। बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में 172, गोमतीनगर 191, कुकरैल पिकनिक स्पाट-1 171 और लालबाग में 254 एक्यूआई रहा। निशातगंज में एक्यूआई 218 रहा। शहर के ज्यादातर हिस्से रेड जोन में रहा।

यह भी पढ़ेः Mahakumbh 2025: महाकुम्भ का सफल आयोजन बना यूपी पुलिस के लिए चैलेंज, 50 करोड़ श्रृद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

संबंधित समाचार