क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए सज रहा है नैनीताल

Amrit Vichar Network
Published By Pawan Singh Kunwar
On

इस बार बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद, होटलों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

अमृत विचार। सरोवर नगरी में दीपावली के बाद सिर्फ वीकेंड पर ही सैलानी आते हैं, लेकिन इस बार कैंची धाम के चलते नैनीताल में ऑफ सीजन जैसा माहौल देखने को नहीं मिला। 24 दिसंबर के बाद क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचने लगते हैं पर इस बार थर्टी फर्स्ट से पहले वीकेंड पड़ने के चलते होटल कारोबारियों को भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसके लिए होटलों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है।


सैलानियों की आवभगत की तैयारी शुरू


नैनीताल में सैलानियों की आवभगत को लेकर पर्यटन कारोबारियों में खासा उत्साह है। खासकर होटल कारोबारी दिल्ली व मुंबई से गायक व बैंड मंगवाकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुटे हैं। अधिकांश होटलों ने पैकेजों में बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेक कार्यक्रम भी शामिल किये हैं। वहीं, कपल डांस प्रतियोगिताओं के जरिए नव दंपतीयों को आकर्षित करने का प्रयास किया है। थर्टी फर्स्ट के जश्न की तैयारियों को लेकर होटलों की सजावट का कार्य अभी से शुरू हो गया है। अलग-अलग थीम के आधार पर सजावट की जा रही है। 


क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए नैनीताल में बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। होटल एसोसिएशन की ओर से नगर को सजाया जाएगा। साथ ही म्यूजिक की भी व्यवस्था की जाएगी। इस बार थर्टी फर्स्ट पर वीकेंड पड़ रहा है, ऐसे में क्रिसमस से ही सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो जायेगा। पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखनी चाहिए। सैलानियों को बॉर्डर पर रोकने के बजाय रूसी बाईपास व नारायण नगर तक वाहनों को आने दिया जाए। वहां से शटल के माध्यम से शहर में प्रवेश करने दिया जाए।
- दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल

 

संबंधित समाचार