अभी नहीं सताएगी ठंड, बढ़ेगा तापमान, नवंबर में सिर्फ दो दिन हुआ सर्दी का एहसास

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: आज से नए माह की शुरुआत हो जाएगी मगर ठंड अभी आपको नहीं सताएगी। सोमवार से अधिकतम तापमान सामान्य और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

नवंबर माह में ठंड का कोई खास असर नहीं दिखाई पड़ा। पूरे माह में सिर्फ दो दिन ठंड का एहसास हुआ। हालांकि दो दिन में तापमान तीन से चार डिग्री तक लुढ़क गया था। पश्चिमी विक्षोभ और हवा की बदली दिशा के कारण ठंड बढ़ी थी। उसके बाद मौसम फिर सामान्य हो गया। सुबह-शाम को ठंड थी जबकि दिन में धूप खिलती रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य बना रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फेंगल चक्रवात के कारण हवा की दिशा बदल जाएगी। हवा पूर्व दिशा से चलने के कारण ठंड का एहसास नहीं होगा। अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा और न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

सुबह से खिली चटख धूप, मिली राहत

चटख धूप खिलने के बाद ठंड से राहत मिली। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। शनिवार को सुबह ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से .1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को सुबह-शाम की ठंड रहेगी और दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ेः Lohia Institute: मोबाइल ही नहीं स्मार्ट वॉच से भी चल रहा वसूली का खेल, जांच के दौरान मिले कई तथ्य

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति