लोक गायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना एयरपोर्ट, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

पटना। मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। जहां से उनके शव को राजेंद्र नगर स्थित आवास पर ले जाया जा रहा है। शारदा सिन्हा के आवास पर चाहने वालों का जमावड़ा लगा हुआ। बड़े संख्या में लोग शारदा सिन्हा आवास पर पहुंचे हुए है। परिवार जनों के बीच शोक का माहौल है। बता दें कि आज राजकीय सम्मान के साथ पटना में उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। शारदा सिन्हा का मंगलवार देर रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें:-

Sharda Sinha Death: शारदा सिन्हा ने छठ गीतों के जरिये श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध,‘उग हो सूरज देव’ गाने से मिली पहचान

शारदा सिन्हा ने अपने गाये छठ गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया है। शारदा सिन्हा का जन्म बिहार के सुपौल जिले के हुलास गांव में 1 अक्टूबर 1952 को हुआ था। बचपन से ही उन्हें संगीत का माहौल मिला। उनके पिता सुखदेव ठाकुर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में अधिकारी थे। 

संबंधित समाचार