कानपुर में रन फॉर यूनिटी में हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े भाजपाई...सरदार पटेल की जयंती पर भाजपाइयों ने किया नमन

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में जुटे भाजपा नेता

कानपुर, अमृत विचार। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 150 वीं जयंती से पहले मंगलवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में आयोजित रन फॉर यूनिटी में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद कैप्टन अविनाश भदौरिया प्रतिमा बाई पास से पटेल चौक तक भाजपाई चले। 

कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भी चले। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पटेल चौक पर लगी सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

शिवराम सिंह ने लड्डू खिलाकर कार्यकर्ताओं का  मुंह मीठा कराया। प्रकाश पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का कभी सम्मान नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया जिले में 182 मीटर ऊंची स्थित स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी सरदार पटेल की मूर्ति बनाकर उनको सम्मानित किया है।  उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने आधुनिक भारत की नींव रखी। 

सरदार पटेल की जयंती पर हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शी नेतृत्व और असाधारण समर्पण को याद करते हैं। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि सरदार पटेल कहा करते थे कि आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए तभी हम एक उन्नत देश की कल्पना कर सकते है। 

प्रमुख रूप से एमएलसी अरुण पाठक, डॉ वीना आर्या पटेल, राम बहादुर, विनोद मिश्रा,मनीष त्रिपाठी, रघुनंदन भदौरिया, प्रकाश वीर आर्य, संजय कटियार, गणेश शुक्ला, पार्षद डॉ. अखिलेश बाजपेई, गौरव तिवारी, प्रवीण मिश्रा, अखिलेश अवस्थी, संजय पासवान, सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन...वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे मौजूद, कही ये बात

संबंधित समाचार