Women’s Asian Champions Trophy 2024 : हॉकी इंडिया ने किया भारतीय टीम का ऐलान, सलीमा टेटे बनीं कप्तान...बिहार में पहली बार होगा यह टूर्नामेंट

Women’s Asian Champions Trophy 2024 : हॉकी इंडिया ने किया भारतीय टीम का ऐलान, सलीमा टेटे बनीं कप्तान...बिहार में पहली बार होगा यह टूर्नामेंट

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 के लिए 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट के मैच 11 से 20 नवंबर तक बिहार के नव-विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे। भारतीय टीम को मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड सहित पांच अन्य देशों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। कप्तान सलीमा टेटे और उप कप्तान नवनीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम की अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी। 

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी अनुभवी सविता और उभरती प्रतिभा बिचू देवी खारीबाम के बीच होगी। डिफेंस की कमान मजबूत लाइन-अप के हाथों में होगी, जिसमें उदिता, ज्योति, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम और वैष्णवी विट्ठल फाल्के शामिल हैं। मिडफील्ड में कप्तान सलीमा टेटे को नेहा, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनीता टोप्पो और लालरेमसियामी का साथ मिलेगा, जो अपने शानदार खेल के लिए जानी जाती हैं। फॉरवर्ड लाइन-अप में नवनीत कौर, संगीता कुमारी, दीपिका, प्रीति दुबे और ब्यूटी डुंगडुंग की मौजूदगी से टीम में जोश भरा हुआ है। 

खास बात यह है कि सुशीला और ब्यूटी डुंगडुंग ने सफलतापूर्वक अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद टीम में वापसी की है। टीम के चयन और टूर्नामेंट की तैयारी पर सलीमा टेटे ने कहा, “एक और बड़े टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करना एक अविश्वसनीय एहसास है, खासकर मौजूदा चैंपियन के रूप में। हमने कड़ी ट्रेनिंग की है और हमारे पास अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं दोनों के साथ एक मजबूत टीम है। हमारा लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना और उसी जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ खेलना है जैसा हमने पिछले वर्ष दिखाया था।

उप-कप्तान नवनीत कौर ने कहा, हमें अपनी तैयारी और टीम के भीतर बनी केमिस्ट्री पर पूरा भरोसा है। अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलना एक बहुत बड़ा बढ़ावा है, और हम एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए तैयार हैं। सलीमा के साथ काम करना शानदार रहा है, और हम इस टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए दृढ़ हैं। भारत 11 नवंबर को शाम 7:30 बजे मलेशिया के खिलाफ बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 अभियान की शुरुआत करेगा। 

बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 के लिए भारतीय महिला टीम इस प्रकार है:- 
गोलकीपर:- सविता, बिचू देवी खारीबाम
डिफेंडर:- उदिता, ज्योति, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरंबम, इशिका चौधरी
मिडफील्डर:- नेहा, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी 
फॉरवर्ड: नवनीत कौर, प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग। 

ये भी पढ़ें : AUS vs PAK : ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, टेस्ट क्रिकेटरों को दिया विश्राम...अभी कप्तान नियुक्त करना बाकी 

ताजा समाचार

Barabanki News :उपनिबंधक कार्यालय के स्थानांतरण पर वकीलों का प्रदर्शन, डीएम व सहायक आयुक्त स्टांप को भेजा ज्ञापन
Barabanki News : किराना व्यवसायी से तीन लाख की टप्पेबाजी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Chitrakoot: नर्स गैंगरेप कांड में बरगढ़ थाना प्रभारी निलंबित; इस बात का था आरोप...एसआई पंकज तिवारी बने नये एसओ
बहराइच: हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों ने 15 घंटे नहीं किया शव का अंतिम संस्कार
इटावा में दिनदहाड़े सवा दो लाख की लूट: बदमाशों ने बैंक जा रहे फ्लिप कार्ट कर्मी को बनाया निशाना, एसएसपी ने खुलासें के लिए लगाई टीमें
Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में विशेष बलों के अभियान में एक आतंकवादी ढेर